भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाकर समाज के सभी वर्गों से संपर्क स्थापित करें और पार्टी की रीति-नीति एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। संभाग प्रभारी शांतनु साहू ने कहा कि भाजपा हमेशा पिछड़े वर्गों के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए कार्य करती रही है। वहीं जिलाध्यक्ष घनश्याम कौशिक ने संगठन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

May 7, 2026 - 21:40
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0