अफीम खेती मामले पर कांग्रेस का हमला, गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग
बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग जिले के समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दुर्ग के समोदा गांव में एक फार्म हाउस में करीब 10 एकड़ में अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे भाजपा से जुड़े नेता विनायक चंद्राकर द्वारा कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि बिना राजनीतिक संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में अवैध खेती संभव नहीं है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विजय शर्मा से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, जितेंद्र पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी बत्रा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


