मंगल भवन अमंगल हारी: हॉफा के बजरंगबली मंदिर में श्रीराम कथा और मानस पाठ का भव्य आयोजन

बिलासपुर। ग्राम हॉफा स्थित स्वर्गीय श्री गोपाल प्रसाद तिवारी जी द्वारा स्थापित श्री राम-जानकी, लक्ष्मण, बजरंगबली एवं भगवान शंकर मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी पंडित महेश उपाध्याय जी के सान्निध्य में श्रीरामचरितमानस पाठ एवं भजन-गायन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही। श्रद्धालुओं ने मानस पाठ और भजनों का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। मंदिर परिसर “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोषों से गूंज उठा। इस अवसर पर नृसिंह मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने कहा कि हनुमान जी को श्रीरामचरितमानस का पाठ अत्यंत प्रिय है, क्योंकि वे स्वयं प्रभु श्रीराम के परम भक्त हैं। मान्यता है कि जहाँ भी श्रद्धा और भक्ति से रामचरितमानस का पाठ होता है, वहाँ हनुमान जी अदृश्य रूप से उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि रामचरितमानस का नियमित पाठ घर एवं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आयोजन के अंत में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

May 19, 2026 - 21:23
 0  20
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मंगल भवन अमंगल हारी: हॉफा के बजरंगबली मंदिर में श्रीराम कथा और मानस पाठ का भव्य आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0