वार्ड क्रमांक 11 में बूथ कमेटी का गठन, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक संपन्न

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 11 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संजीव पाल जी के निवास पर आयोजित हुई, जिसमें वार्ड एवं बूथ कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रमुख रूप से सियाराम कौशिक,राजेंद्र शुक्ल, पवन साहू, पुष्पेंद्र साहू, संजीव पाल, महेश ठाकुर, अजय मनहरे,वेद रात्रे, रामु भैया, रामायण सहित वार्ड के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड क्रमांक 11 के बूथ क्रमांक 342 में बूथ कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित कमेटी में मनोहर कुमार रामटेके को अध्यक्ष, मोहम्मद अज़हर खान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं खुमान सिंह एवं रेयान खान को महामंत्री, नूरुल इस्लाम और जॉय लोवोच्छा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नजमा बेगम, सानु रात्रे, दिलप्रीत कौर, नितिका सालोमन और सलमा बी को शामिल किया गया। मीडिया सदस्य के रूप में शेख साहिल बक्स तथा बूथ लेवल एजेंट के रूप में नावेल कुमार बरेठ और मोहम्मद सादिक खान को नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने नवगठित कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Apr 11, 2026 - 08:31
 0  15
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वार्ड क्रमांक 11 में बूथ कमेटी का गठन, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0