विनायक चतुर्थीव्रत और देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग पर नृसिंह मंदिर में भव्य अनुष्ठान संपन्न

बिलासपुर - सकरी ग्राम हॉफा में देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ जी का भव्य मंदिर स्थापित है यहां के मुख्य पुजारी अचार्य धनेश उपाध्याय जी द्वारा प्रातः काल विनायक चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश का पंचामृत से अभिषेक किया गया इसके बाद भगवान नृसिंह की विशेष पूजा-अर्चना की गई आचार्य जी ने कहा विनायक चतुर्थी व्रत और पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश और भगवान नृसिंह को समर्पित विशेष अनुष्ठान हुए जिसमें श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और सुख-समृद्धि की कामना की आचार्य जी ने बताया ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,देवगुरु बृहस्पति नक्षत्रों के राजा पुष्य में प्रवेश कर रहे हैं जो स्थिरता और शुभता प्रदान करता है वहीं विनायक चतुर्थी का दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए अत्यंत फलदायी होता है इन दोनों पावन तिथियों का एक साथ आना अत्यंत दुर्लभ और पूजा-पाठ के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है संध्या में मानस भक्तों द्वारा श्री भगवान गणेश व प्रभु श्री राम एवं नृसिंह की स्तुति कर सुख-समृद्धि की कामना की एवं रामचरितमानस पाठ और भजनों का गायन हुआ जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय और गुंजायमान हो गया अंत में महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, जिसे पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और उनके जीवन में धर्म, आस्था व सकारात्मकता का संचार हुआ मंदिर में उपस्थित मानस भक्तों का कहना था कि ऐसे दुर्लभ योग में प्रभु का दर्शन और उनका प्रसाद ग्रहण करना मन को शांति और जीवन को सही राह प्रदान करता है एवं इस आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होकर उन्होंने अपने दैनिक जीवन में सकारात्मकता और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी प्रतीक बन गया इस भव्य आयोजन में उपस्थित भक्तों में पंडित विजय पाठक शास्त्री,आचार्य निर्मल शर्मा,पंडित शत्रुघ्न उपाध्याय, पंडित रामकुमार उपाध्याय, रमेश अवस्थी,डॉ महेंद्र दुबे, संजय तिवारी, पंडित महेश उपाध्याय, गोवर्धन प्रसाद सोनी, सोनल उपाध्याय, ज्योति पाण्डेय,बसंत महाराज, राजेंद्र कुमार तिवारी, क्रियांश उपाध्याय, कौशल पाण्डेय , वाची उपाध्याय,भेदी कैवर्त, रमेश उपाध्याय , राजेंद्र तिवारी,रामलाल कश्यप,अवधेश गुप्ता, राजेंद्र उपाध्याय एवं समस्त भक्त उपस्थित रहे।

Jun 18, 2026 - 20:16
 0  14
💬 WhatsApp पर शेयर करें
विनायक चतुर्थीव्रत और देवगुरु बृहस्पति पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग पर नृसिंह मंदिर में भव्य अनुष्ठान संपन्न

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0