श्री रामलला दर्शन योजना : संभाग से 850 और जिले के 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना...बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर - श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शुक्ला ने कहा कि श्री राम लला दर्शन योजना आस्था का सम्मान है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सीईओ संदीप अग्रवाल मौजूद रहे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक नृत्य, तिलक लगाकर, फूल माला और पुष्प वर्षा से भक्तों का स्वागत किया गया। ये सभी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। जीपीएम जिले के ग्राम झगराखार निवासी श्री बृजलाल मानिकपुरी और अशोक चौबे ने कहा कि श्री राम लला के दर्शन करना बड़े सौभाग्य की बात है। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल का ही परिणाम है जो उन जैसे गरीब परिवारों को ये अवसर मिला है, यहां के व्यवस्थित इंतजामों से सभी भक्त काफी उत्साहित हैं। बिलासपुर निवासी रेखा सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से अनेक महिलाओं को श्री राम लला दर्शन का अवसर मिल सका है जिसके लिए वो उनके आभारी है।,उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों को दर्शन का लाभ मिल रहा है।ग्राम परसदा के श्री जोहन यादव और शुकवारा यादव ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का इस विशेष योजना के लिए आभार जताया। तारबहार की श्रीमती देव लक्ष्मी श्रीवास और कृष्णा बाई कश्यप ने कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है जब उन्हें श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है जिसके लिए वे मुख्यमंत्री जी के आभारी है।उल्लेखनीय है कि अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या जाने, ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी पूरी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन व छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Jan 7, 2026 - 16:52
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
श्री रामलला दर्शन योजना : संभाग से 850 और जिले के 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना...बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0