सीपत-बलौदा मार्ग पर उड़ रही धूल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी,रिपेयरिंग के नाम पर सड़क पर डाली गिट्टी बनी मुसीबत, वाहन चालकों को नहीं दिख रहा रास्ता
बिलासपुर (सतीश यादव) - सीपत–बलौदा मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों बदतर हो गई है। सड़क मरम्मत के नाम पर जगह-जगह गिट्टी डाल दी गई है, लेकिन उसे समतल और पक्का नहीं किया गया।परिणामस्वरूप सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों के कारण धूल के बड़े-बड़े गुबार उड़ रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मार्ग से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि सड़क पर फैली गिट्टी अब धूल में बदल चुकी है। जैसे ही कोई ट्रक या तेज रफ्तार वाहन गुजरता है, पूरे इलाके में धूल छा जाती है और सामने का रास्ता दिखाई देना बंद हो जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगह सड़क उखड़ी हुई है और गड्ढों में सिर्फ गिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई है। धूल के कारण बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। वहीं आसपास के दुकानदार और पेट्रोल पंप आने-जाने वाले लोग भी परेशान हैं। राहगीरों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द सड़क की सही तरीके से मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द डामरीकरण नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में हादसे बढ़ सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


