चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकंडा पुलिस की तत्...रिपोर्ट के महज चंद घंटों के आरोपी गिरफ्तार...नगदी व आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद

बिलासपुर - बिलासपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थिया ईतवारा बाई यादव पति राजेन्द्र यादव उम्र 60 वर्ष निवासी चांटीडीह सरकण्डा की दिनांक 15.01.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चना मुर्रा बिक्री करती है, जो प्रतिदिन की तरह आज दिनांक 15.01.2026 के सुबह अपने मकान में ताला लगाकर चना मुर्रा बिक्री करने के लिए गई थी दोपहर करीब 12.00 बजे वापस आयी तो देखी कि घर में लगे ताला एवं कुण्डी टूटा हुआ था अंदर जाकर देखी तो कमरे के सामान बिखरा हुआ था चेक करने पर थैला के अंदर रखे नगदी रकम 115000रू. एवं बजारू चूड़ी 5 नग नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि हरि देवांगन प्रार्थिया के घर के आसपास दोपहर में घूम रहा था, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) बिलासपुर अनुज कुमार एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा संदेही हरि उर्फ हरिशचन्द्र देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थिया के घर चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी किये नगदी रकम एवं आर्टिफिशियल चूड़ी 5 नग को बरामद कराया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Jan 16, 2026 - 20:25
Jan 16, 2026 - 20:28
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकंडा पुलिस की तत्...रिपोर्ट के महज चंद घंटों के आरोपी गिरफ्तार...नगदी व आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0