पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास मंदिर चौक में छात्र से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

बिलासपुर के पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास परिसर मंदिर चौक में दिनांक 7 जनवरी 2026 को एक छात्र के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई मारपीट की घटना ने छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना से छात्रावास में निवासरत छात्रों एवं आदिवासी समाज में भारी रोष व्याप्त है।घटना के विरोध में एवं भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से छात्रावास परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई है। ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं— (1) छात्रावास परिसर के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। (2) छात्रावास में 24 घंटे के लिए एक चौकीदार की स्थायी व्यवस्था की जाए।ज्ञापन सौंपते समय लव सिदार, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रकोष्ठ, बिलासपुर उपस्थित रहे। उनके साथ कुंवर सिंह मार्को, नितिन प्रधान (संयुक्त सचिव), दिलीप ध्रुव (जनपद सदस्य, तखतपुर), संतोष नारायण जगत (अध्यक्ष), सावित्री ध्रुव (महिला प्रकोष्ठ, ब्लाक अध्यक्ष तखतपुर), मनिषा नेताम (जिला अध्यक्ष, युवा महिला प्रकोष्ठ), पूजा ध्रुव (ब्लाक सचिव) एवं इंद्राणी मरावी जी भी मौजूद रहीं। इसके साथ ही पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारीगण भी इस दौरान उपस्थित रहे और एक स्वर में छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा छात्रावास परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ इस तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

Jan 12, 2026 - 17:36
 0  91
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास मंदिर चौक में छात्र से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0