बिलासपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी, संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

बिलासपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा करबला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान के महत्व और सामाजिक समानता के लिए अम्बेडकर जी के योगदान को याद किया। मुख्य वक्ता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व स्थापित करने के लिए संघर्ष करते हुए विश्व का सबसे बड़ा संविधान दिया, जो आज भी देश को दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बताया कि सरकार ने “लखपति दीदी” योजना सहित कई पहल के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया है। साथ ही, संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि जनधन खातों के जरिए अब सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के प्रयासों से देश को एक सशक्त और समावेशी संविधान मिला, जो नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की रक्षा करता है। कार्यक्रम का संचालन सतीश सोनकर ने किया, जबकि आभार तुलसी बघेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Apr 17, 2026 - 16:34
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी, संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0