भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में महिला मोर्चा की जिला व मंडल टीम घोषित
रिपोर्ट....राकेश मिश्रा...बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण संगठन में महिला मोर्चा की नई जिला एवं मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री साहू द्वारा की गई। नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला कोर ग्रुप के निर्णय अनुसार की गई हैं। जारी सूची के अनुसार, गायत्री साहू को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही जिला कार्यसमिति सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। मंडल स्तर पर भी अध्यक्ष एवं महामंत्री पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें कोटा, बेलतरा, मस्तूरी, रतनपुर, सीपत, जयरामनगर सहित विभिन्न मंडलों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री साहू ने कहा कि नई टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


