मनरेगा, धान खरीदी, जमीन गाइडलाइन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर निकाली गई मशाल रैली

बोदरी/बिल्हा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका बोदरी में गुरुवार को जिलास्तरीय मशाल रैली एवं जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू किशन यादव एवं बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू ने किया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश समन्वयक, पूर्व मंत्री एवं खरसियाँ विधायक उमेश पटेल उपस्थित रहे। रैली गुरुवार शाम 7 बजे चकरभाठा के अचानकपुर चौक से शुरू होकर हाथों में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण के बाद झूलेलाल मंदिर के पास पहुँची, जहाँ यह रैली जन आक्रोश सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा की कानूनी गारंटी को समाप्त कर ग्रामीणों से रोजगार का अधिकार छीन रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मनरेगा जैसी योजना गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है, जिसे कमजोर किया जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था के कारण लाखों किसानों का धान समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा सका, जिससे किसान मजबूर होकर अपना धान औने-पौने दाम पर बिचौलियों को बेचने को विवश हैं। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का हर वर्ग पीड़ित है। क्षेत्र की जनता बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि सरकार में बैठे मंत्री करोड़ों का घोटाला कर रहे हैं। जन आक्रोश सभा को विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, गीतांजलि कौशिक एवं प्रमोद नायक ने भी संबोधित किया और भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, प्रमोद नायक, विवेक बाजपेयी, मनहरण कौशिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजू किशन यादव, बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू, संत सर्वे, वसीम खान, भास्कर वर्मा, राजेश साहू, दिवाकर दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Feb 8, 2026 - 10:16
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मनरेगा, धान खरीदी, जमीन गाइडलाइन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर निकाली गई मशाल रैली

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0