महंगाई पर बिफरे रविंद्र सिंह, गैस सिलेंडर कीमत वृद्धि को लेकर सरकार पर साधा निशाना

बिलासपुर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई की मार से हर वर्ग का व्यक्ति परेशान और बदहाल है। हाल ही में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपये और 5 किलो के छोटे सिलेंडर की कीमत 261 रुपये तक बढ़ाए जाने की उन्होंने कड़ी निंदा की है। रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। विशेष रूप से घर चलाने वाली माताएं और बहनें सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। गैस, तेल और अन्य खाद्य सामग्रियों के दामों में लगातार वृद्धि से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान Narendra Modi द्वारा महंगाई कम करने का वादा किया गया था, जिसे अब निभाया जाना चाहिए। यदि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर सकती, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

May 3, 2026 - 09:17
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
महंगाई पर बिफरे रविंद्र सिंह, गैस सिलेंडर कीमत वृद्धि को लेकर सरकार पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0