रतनपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई... रानी गांव में 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह भापुसे के द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने शराब कोचियों व अन्य नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। आज दिनाँक 16/01/2026 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम रानीगाँव का अशोक ऊर्फ लाल अपने घर के पीछे बाड़ी में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है, कि सूचना पर उक्त व्यक्ति के घर - बाड़ी में रेड कार्यवाही कर 12 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2400 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. कौशल खॅुटे, आर. देवानंद, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपिया :- 1. अशोक ध्रुव ऊर्फ लाला पिता भगवानी ध्रुव उम्र 40 वर्ष साकिन गोंड़पारा रानीगाँव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

Jan 16, 2026 - 20:09
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रतनपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई... रानी गांव में 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0