विवाहिता की AI अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल की धमकी देकर,पंजाब के आरोपी ने ब्लैक मेल कर 20 लाख रुपए वसूले
रिपोर्ट...राकेश मिश्रा.... बिलासपुर में एक परिवार इतने दहशत में है कि पंजाब के आरोपी के डर से शहर छोड़कर अपने परिवार सहित भागे-भागे फिर रहे है,कसूर सिर्फ़ इतना है बेचारी विवाहिता गुरुद्वारे में कीर्तन करने जाती थी,वहाँ आरोपी से जान पहचान और पारिवारिक संबंध बन गए थे कभी-कभी पैसे के लेनदेन कर लिया करते थे उसी के चलते आरोपी का लालच बढ़ गया और AI फोटो जनरेट कर अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता के परिवार से बीस लाख रुपए वसूल लिए और अभी भी आरोपी परिवार को डराकर जान से मारने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा है ।परिवार सहित महिला दूसरे शहर में रह रही है,आख़िर में थक हारकर पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी से बचाने की गुहार लगाई है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में श्रीमति उन्नति प्रीतवानी पति कैलाश प्रितवानी 40 वर्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,कि मुलत:रायपुर निवासी हूँ,शादी के बाद अपने परिवार के साथ बिलासपुर में रहती हूँ ।मेरे पति का आटो पार्ट्स का बिज़नेस है,रायपुर में हमारे घर के पास गुरुद्वारा है,जहाँ परिवार के साथ कीर्तन में जाती हूँ,वहाँ पर अमृतसर,पंजाब निवासी मनिंदर सिंह खालसा कीर्तन करता ,वह रागी था ।जिससे अच्छे पारिवारिक संबंध बन गए थे,जिसके कारण वो कभी-कभी थोड़े पैसे उधार लेता,इसके बाद उसका लालच बढ़ गया और वो मेरे पति से बड़ी रकम उधार मांगने लगा ,मेरे द्वारा पति को को रकम उधार देने मना करने पर AI अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर,रुपये की आए दिन माँग करने लगा । परिवार की बदनामी के डर से उसको पैसा दे दिया करते थे,इसकी शिकायत गुरद्वारा कमेटी से करने पर उसको वहाँ से निकाल दिया गया ।उसके बाद भी वो डरा धमकाकर फोटो वायरल करने के नाम से पैसे लेता रहा ,उससे इतना परेशान हो गए की परिवार सहित आत्महत्या का मन करने लगा फिर एक 1 6को मार्च 2026 को अपने मायका रायपुर रातों-रात भाग कर चल दिए,रायपुर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी माता -पिता देने पर परिजनों कहने पर 18 मार्च को पुलिस थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट मनिंदर सिंह खालसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई,ब्लैक मेल कर के कई किस्तों में 20 लाख रुपये ले चुका है,जान से मारने की धमकी देते हुए अभी भी पैसों की मांग कर रहा है । पीड़ित विवाहिता ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा की माँग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है ।पुलिस ने आरोपी मनिंदर सिंह खालसा अमृतसर (पंजाब)के ख़िलाफ़ बीएनएस के धारा 308(2),351(2)351(3)के तहत मामला दर्ज कर,मामले की जाँच कर रही है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


