सास की खूबसूरती पर आया दामाद का दिल, कोर्ट में रचा दी शादी
रिपोर्टर ओमनारायण तिवारी की खास रिपोर्ट) चंडीगढ़. उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से सास और दामाद की शादी का एक चर्चित मामला सामने आया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी सास से प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने रिश्ते की सार्वजनिक घोषणा कर दी, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि युवक पहले से विवाहित था, लेकिन कथित तौर पर वह अपनी सास के करीब आ गया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है। बाद में दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का फैसला किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विवाह कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


