सूने मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर घंटे में धराए, रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 01/02/2026 को प्रार्थी रेशम लाल श्रीवास निवासी मदनपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनाँक 31/01/2026 को अपने घर में ताला लगाकर बिलासपुर काम में चला गया था, रात्रि करीबन 10:30 बजे घर वापस आया तो देखा कि इसके घर कर ताला टुटा था, और घर में रखे एल्यूमिनियम का 03 नग बड़ा गॅजा (बर्तन) व टुल्लू पम्प को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थ्ज्ञी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पतातलाश की जा रही थी, कि मुखबीर से सूचना मिला कि मदनपुर के रोशन माथुर व जलेश्वर साहू को संदिग्ध अवस्था में बर्तन ले जाते देखा गया है, कि उक्त सूचना पर संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने से आरोपियों के कब्जे चोरी गई 03 नग बर्तन, टुल्लू पम्प कुल कीमती 10,000 रूपये को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. राजेन्द्र साहू, पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Feb 2, 2026 - 10:23
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सूने मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर घंटे में धराए, रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0