स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदीबाजार में सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत 26 छात्राओं को मिली साइकिलें

कोरबा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, हरदी बाजार में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत नव प्रवेशी छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 26 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल,विधायक कटघोरा विधानसभा क्षेत्र रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में निकिता जायसवाल (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा), चुलेश्वर राठौर (अध्यक्ष, एसएमडीसी), नरेश टंडन (विधायक प्रतिनिधि), मुकेश जायसवाल (पूर्व सभापति, जनपद पंचायत पाली), हीरालाल अहीर (विधायक प्रतिनिधि, सेजेस अंग्रेजी माध्यम हरदी बाजार), जगदीश अग्रवाल (वरिष्ठ भाजपा नेता), भुनेश्वर राठौर, छोटेलाल पटेल (अध्यक्ष, एसएमडीसी सेजेस अंग्रेजी माध्यम), डॉ. विजय राठौर (जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कोरबा), अजय दुबे (शिक्षाविद), दिनेश बाजपेई (भाजपा नेता),अनुसूईया राठौर (सदस्य एसएमडीसी), मन्नू राठौर (भाजपा नेता), लोकेश्वर कंवर (सरपंच, ग्राम पंचायत हरदी बाजार) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. स्वाति सिंह तिर्की (प्राचार्य), गणेश सिंह कंवर (पूर्व प्रभारी प्राचार्य), व्याख्याता बिमला राठौर,अदिति उपाध्याय,रीता सिंह,माधुरी उपाध्याय,कंचनशीला नायक,प्रियम्बा राजवाड़े,मल्लिका टंडन, सहायक शिक्षक विज्ञान छतराम सिदार,नीलिमा पांडेय, व्यावसायिक शिक्षक भुवनेश्वर सिंह मरावी, सहायक ग्रेड-3 फूलबाई यादव सहित कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल ने अपने संबोधन में सरस्वती साइकिल योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा को बीच में न छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम को चुलेश्वर राठौर, मुकेश जायसवाल,हीरालाल अहीर, छोटेलाल पटेल एवं निकिता जायसवाल ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अदिति उपाध्याय (व्याख्याता) द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. स्वाति तिर्की (प्राचार्य) ने किया।

Jan 9, 2026 - 05:29
 0  81
💬 WhatsApp पर शेयर करें
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदीबाजार में सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत 26 छात्राओं को मिली साइकिलें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0