हाईवे लूट -हत्या का खुलासा...200 CCTV खंगालने के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनाॅक 17.08.2025 को कोरिया बैकुंठपुर निवासी राज सिंह अपने हेल्पर पारस केंवट के साथ ट्रक में सीमेंट लोड कर मनेन्द्रगढ जा रहा था सुबह करीब 4.30 बजे गतौरी के पास ट्रक टायर का पंचर बनाने दौरान अज्ञात लडके मोटर सायकल से आकर चाकू दिखाकर डरा धमकाकर नगदी रकम 6000 रू एवं मोबाईल लूट करने दौरान घटना का विरोध करने पर हेल्पर पारस केंवट को धारदार चाकू से चोंट पहॅुचाया गया था जिसकी इलाज दौरान मृत्यु हो गयी थी प्रकरण में जांच उपरांत थाना कोनी में अपराध क्रमंाक 17/2026 धारा 103 (1), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण के आरोपियों की शीध्र पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिसके पालन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना कोनी की टीम द्वारा सूचना तंत्र सक्रिय कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारम्भ की गई *घटना स्थल एवं आस पास करीब 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया।टेक्निकल इन्पुट व लोकल इन्ट के आधार पर संदेही जय दिवाकर से पूछताछ की गई जो अपने अन्य साथी सूरज साहू एवं प्रदीप धुरी के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किये।आरोपियों से बारिकी से पुछताछ करने पर उक्त कोनी की लूटपाट हत्या के साथ थाना हिर्री एवं चकरभाठा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक चालको से लूटपाट की घटना करना स्वीकार किये है। मामले में संलिप्त आरोपियो को थाना कोनी में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 103 (1), 3(5) बी.एन.एस. में विधिअनुसार कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर पंकज पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार,नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर गगन कुमार (भा.पु.से.), निरीक्षक भावेश सेण्डे थाना प्रभारी कोनी,उप निरीक्षक हेमन्त आदित्य प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर सउनि संतोष पात्रे, प्र. आर राहुल सिंह आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप,आरक्षक महादेव कुजुर, रवि यादव, प्रशांत सिंह, निखिल राॅव, विरेन्द्र गंधर्व, विकास राम, सतीश भारद्वाज, प्रशांत राठौर, भोप सिह साहू, उदय पाटले, राजू सिन्हा, दुर्गेश यादव, राकेश खाण्डे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


