हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...61 लीटर कच्ची शराब जब्त...कोनी पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 03/01/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि श्रीलाल वर्मा नामक व्यक्ति निवासी ग्राम जलसों वर्मा मोहल्ला, बिरकोना जलसो नहर पुल के पास भारी मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब रखा हैं बेच रहा है कि मुखबिर सूचना पर कोनी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी श्रीलाल वर्मा के पास से 15 - 15 लीटर के 04 नग पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में 60 लीटर व एक हरे रंग के दो लीटर वाले प्लास्टिक बॉटल में 01 लीटर कुल 61 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपी श्रीलाल वर्मा का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया जाएगा। 🚨 कोनी पुलिस की जनअपील सभी नागरिकों से निवेदन है कि — 👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Jan 3, 2026 - 21:59
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...61 लीटर कच्ची शराब जब्त...कोनी पुलिस की कार्रवाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0