‘मां तुझे सलाम’ कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान, 70 महिलाओं को साड़ी व श्रीफल भेंट
बिलासपुर। मातृत्व दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनीय सेवा समिति बिलासपुर द्वारा आयोजित “मां तुझे सलाम” कार्यक्रम में मातृत्व शक्ति को गीत-संगीत और सम्मान समारोह के माध्यम से नमन किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 माता एवं बहनों को साड़ी और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि “मां” शब्द को परिभाषित नहीं किया जा सकता। मां जननी होने के साथ पालनकर्ता, गुरु और साक्षात देवी का स्वरूप है। उन्होंने कहा कि मां के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन का सही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में नगर विधायक शैलेष पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शिवा मुदलियार, रंजीत खनूजा, डॉ. तरुण तिवारी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गवई, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष पिंकी बत्ररा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव हमीदा सहित अन्य अतिथियों ने मातृत्व दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। समिति के संरक्षक विजय दुबे, डायरेक्टर दीपक मिश्रा, सदस्य राजेंद्र सोनी, नवीन चंद, आदर्श विश्वकर्मा, आकाश दुबे तथा आकांक्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


