एआई इंपैक्ट समिट विवाद बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

बिलासपुर..... एआई इंपैक्ट समिट को लेकर छिड़े विवाद के बीच शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस की युवा इकाई की कथित गतिविधियों से देश की छवि धूमिल हुई है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं महिला मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष गायत्री साहू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की घटनाएं राष्ट्र की गरिमा के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य से न केवल भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित के मुद्दों पर प्रतिबद्ध रही है। उनका कहना था कि भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे कृत्य किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण है और पार्टी इसकी कड़ी आलोचना करती है। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए चौक पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में रहे। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि राष्ट्र सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराती रहेगी।

Feb 23, 2026 - 16:43
 0  47
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एआई इंपैक्ट समिट विवाद बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0