कलेक्टर ने कम्पोजिट बिल्डिंग एवं कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

बिलासपुर - कलेक्टोरेट बिलासपुर सहित नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल नेे तिरंगा झण्डा फहराया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर कलेक्टर ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर द्वारा अपने निवास कार्यालय में भी तिरंगा झण्डा फहराया गया।

Jan 26, 2026 - 20:36
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कलेक्टर ने कम्पोजिट बिल्डिंग एवं कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0