छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न, आगामी वर्ष का कैलेंडर जारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ की वार्षिक आमसभा 18 जनवरी 2026 को बिलासपुर स्थित होटल बंसीवाला में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर से मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तथा 14 जिलों के अध्यक्ष और सचिवों ने भाग लिया। बैठक के दौरान महासचिव शेख समीर ने गत वर्ष की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा आगामी वर्ष के कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताओं और खिलाड़ियों के विकास से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें चेयरमेन रविन्द्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष मनीष बाग, उपाध्यक्ष ममता पांडे, संयुक्त सचिव एम रत्नाकर, कोषाध्यक्ष मनीष निषाद तथा कार्यकारिणी सदस्य सबीहा शेख, खुशबू पांडे और कुंवर सिंह शामिल रहे। तकनीकी टीम में टेक्निकल डायरेक्टर शेख अरबाज अली, असिस्टेंट टेक्निकल डायरेक्टर बरुण बाग, रेफरी बोर्ड चेयरमैन अभिषेक देवांगन, सचिव सूर्यकांत वर्मा तथा प्रदेश कार्यालय सचिव बी. बल्बिनी राव भी उपस्थित रहे। यह आमसभा छत्तीसगढ़ पैरा स्विमिंग संघ के महासचिव सूरज यादव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के अंत में प्रदेश में पेंचाक सिलाट खेल के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा आगामी प्रतियोगिताओं को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


