देवरी–चिचोली पिकनिक स्पॉट बना कचरा और टूटे शराब की बोतलों का अड्डा, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
जांजगीर। जांजगीर जिले के देवरी–चिचोली पिकनिक स्पॉट पर लापरवाही और अव्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पिकनिक और भ्रमण के लिए पहुंचते हैं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे और परिवार भी शामिल रहते हैं। लेकिन शराबियों द्वारा खुलेआम शराब पीकर बोतलों को तोड़कर फेंक दिए जाने से यह पर्यटन स्थल अब खतरे का स्थान बनता जा रहा है।मौके पर जगह-जगह टूटी हुई शराब की बोतलें, प्लास्टिक कचरा और गंदगी फैली हुई है। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि बच्चों और आम लोगों के घायल होने की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बच्चों के पैर में कांच चुभने की घटनाएं होते-होते बची हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां समिति द्वारा कार और बाइक से 20 से 50 रुपये तक की राशि वसूली जाती है, इसके बावजूद साफ-सफाई और सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही शराब पीने वालों पर कोई नियंत्रण।स्थानीय नागरिकों और पिकनिक पर आने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि देवरी–चिचोली पिकनिक स्पॉट पर साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था की जाए, शराब पीने पर सख्ती से रोक लगे और बच्चों व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अन्यथा यह सुंदर प्राकृतिक स्थल दुर्घटनाओं का केंद्र बन सकता है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


