बिलासपुर जिला ग्रामीण कार्यशाला में भाजपाइयों ने लिया प्रशिक्षण, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और योजनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। पांच सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने की। तोखन साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास और नीतियों का समुचित ज्ञान होना आवश्यक है, क्योंकि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही समाज पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब-केंद्रित योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। जनधन योजना के तहत करोड़ों लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्के घर मिले और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। दूसरे सत्र में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, बजट की विशेषताओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास और हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रचार-प्रसार को कार्यकर्ताओं का दायित्व बताया। तीसरे सत्र में 7 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। चौथे सत्र में “पंच परिवर्तन” विषय पर जिला मंत्री प्रणव शर्मा समदरिया ने व्याख्यान दिया, जबकि सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर अंकित गुप्ता ने मार्गदर्शन किया। अंतिम जिज्ञासा सत्र में पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी ने कार्यकर्ताओं की शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री यश मनहर ने किया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रशिक्षण टोली के सदस्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Feb 21, 2026 - 21:58
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर जिला ग्रामीण कार्यशाला में भाजपाइयों ने लिया प्रशिक्षण, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0