भारत माता आंग्ल माध्यम शाला ईको क्लब के छात्र छात्राओं द्वारा जलवायु संकल्प वेबसाइट का निर्माण
बिलासपुर - विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भारत माता अंग्रेजी माध्यम शाला बिलासपुर में इको क्लब छात्र-छात्राओं द्वारा हमारी शक्ति हमारी पृथ्वी मुख्य विषय पर जलवायु संकल्प वेब साइट jalvayu-sankalp.vercel.app का निर्माण कर प्रकृति को बचाने लॉन्च किया है। इसमें ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा स्रोतों के विभिन्न विकल्प (Alternate Energy), दैनिक जीवन शैली से ऊर्जा संरक्षण के बारे में शिक्षण सामग्री प्रदान की गई है । इस शिक्षण सामग्री का उपयोग कर न केवल स्कूली बच्चे उनके साथ साथ आम नागरिक भी प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी कर सकते है। मिशन लाइफ के तहत जन सामान्य को ऊर्जा स्रोतों की जानकारी उसमें होने वाले कार्बन उत्सर्जन के बारे में बताया गया है। इस शैक्षणिक सामग्री में दस विभाग रखे गए है । पेपर ,ऊर्जा,जल, यातायात, प्लास्टिक, मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग, रसोई घर में खाना,भोजन है। जिसमें उनके उपयोग से होने वाले कार्बन उत्सर्जन तथा उसके कम करने के उपाय दिए गये है।साथ ही शपथ सेक्शन में दिए गए एक काम पृथ्वी के नाम पर अपने शपथ को दर्ज कर सकते है। इस वेब साइट को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर प्रारंभ किया गया है इसके उपरांत ये सामग्री संपूर्ण राज्य के ईको क्लब के बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। जो उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए उपयोगी होगी। बच्चों के इस उपलब्धि पर शाला के प्राचार्य फादर सलीन पी. और शिक्षिका सिल्विया ग्रेवाल, शिक्षक पानू हलदार आदि उपस्थित रहे एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को बधाई दी । इस वेब साइट को तैयार करने में मेंटर की टीम के साथ बच्चों की टीम में शशांक शुक्ला, यशवन्त विश्वकर्मा, आयुष सिंह, देवराज एस, जोइस पॉल, हर्ष कुमार, वंश यादव ने मुख्य भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के सदस्य सचिव श्री राजू अगसामिनी और ईको क्लब के राज्य प्रभारी डॉ अमर प्रकाश सावंत ने बच्चों बधाई दी है। उल्लेखनीय सफलता: 20 से 24 मार्च 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर ईको क्लब के छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। 1 अप्रैल 2026 से ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की नई नीतियां लागू की गई है। बच्चों की टीम ने चार डस्टबिन द्वारा स्रोत पर ही कचरे का निपटान करने के लिए अपनी प्रस्तुति दी । डांस ड्रामा, नुक्कड़ नाटक, माइम प्ले के द्वारा उनकी प्रस्तुति को निर्णायकों की टीम ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया ओर राष्ट्रीय विजेता घोषित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


