राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के दूसरे दिन बिलासपुर में हजारों की संख्या में निकाली भव्य हेलमेट जागरूकता बाइक रैली

बिलासपुर - भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे एवं सभी अधिकारियों, विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक 02.10.2026 को भव्य हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन स्थानीय रिवर व्यू से प्रारंभ कर नगर के मुख्य सड़क मार्ग देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा, लिंक रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, भारती नगर, महाराणा प्रताप चौक, गौरव पथ, मंगला चौक, नेहरू चौक एवं देवकीनंदन चौक होकर पुनः रिवर व्यू पहुंचकर संपन्न हुआ। इस हेलमेट रैली का नेतृत्व स्वयं जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा किया गया रैली का प्रमुख उद्देश्य आम जनों को दो पहिया वाहन में हेलमेट धारण कर चलने एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित करना।रैली के प्रारंभ में जिलाधीश महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलमेट की उपयोगिता आवश्यकता एवं अनिवार्यता पर संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए सभी को दुपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करने की अपील की।तत्पश्चात रैली को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया गया। जिला दंडाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं दुपहिया वाहन में हेलमेट धारण कर हेलमेट रैली के नेतृत्व करते हुए शहर भ्रमण किये।कार्यक्रम में जिला पुलिस बल के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, सी एस पी गगन आई पी एस एवं प्रशिक्षु आई पी एस अंशिका , डी एस पी शिवचरण सिंह परिहार, डी एस पी मंजूलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित जिले के सभी थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। साथ ही सड़क सुरक्षा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यगण अशोक श्रीवास्तव, अब्दुल हमीद राजकुमार सुखवानी, विद्या गोवर्धन, लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, विकास वर्मा उपस्थित रहे। इस हेलमेट- सीट बेल्ट जागरूकता बाइक रैली में अधिक से अधिक संख्या में नागरिक संगठनों के सदस्य गन, विभिन्न स्वयंसेवक संस्थाओं के सदस्य गण, व्यापारिक संगठनों के सदस्य गण, एवं जिले के अन्य विविध इकाइयों के सदस्य गण सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन मुकुल शर्मा व्याख्याता मिशन स्कूल उच्च माध्यमिक शाला बिलासपुर द्वारा किया गया।

Jan 3, 2026 - 18:25
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के दूसरे दिन बिलासपुर में हजारों की संख्या में निकाली भव्य हेलमेट जागरूकता बाइक रैली

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0