वादों से कोसों दूर बजट, बेरोजगारी-महंगाई पर सरकार मौन – त्रिलोक चंद्र श्रीवास
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बजट को जनता की अपेक्षाओं के विपरीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन के जनकल्याण की सोच पर खरा नहीं उतरता। श्री श्रीवास ने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए वादों की झलक इस बजट में नहीं दिखती। विशेष रूप से युवाओं के लिए घोषित बेरोजगारी भत्ता और शिक्षित बेरोजगारों के रोजगार सृजन को लेकर कोई नई घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए भी बजट में प्रभावी कदमों का अभाव है, जिससे आम जनता को राहत नहीं मिल पाएगी। ग्रामीण विकास को लेकर भी सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट नहीं दिखती। विगत दो वर्षों से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को किसी प्रकार की राशि प्रदाय नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। श्री श्रीवास ने कहा कि मनरेगा में 15वें वित्त आयोग की राशि को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में किसी अन्य विकास कार्य के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं है। कुल मिलाकर यह बजट न तो युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरता है और न ही किसानों, मजदूरों व ग्रामीण जनता की आवश्यकताओं को पूरा करता
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


