गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस भवन में रक्तदान का महाअभियान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, करीब 80 यूनिट रक्तदान बिलासपुर। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह से ही रक्तदाताओं की कतार लगी रही और शिविर में करीब 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों और शहर के आम नागरिकों ने भी रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का माध्यम भी है। रक्तदान से पहले प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति के ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। पूर्व रक्तदान की अवधि एवं अन्य जरूरी जानकारी लेने के बाद ही रक्तदान कराया गया। रक्तदाताओं को फल, जूस, प्रमाण-पत्र एवं प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। शिविर में देवदत्त शर्मा, सीमा घृतेश, बजरंग सूर्यवंशी, निखिल शर्मा, विनय रात्रे, अमित गडेवाल, अजय यादव, राजेश मरावी, अभिषेक यादव, संजीत यादव, सौरभ यादव, पियूष रजक, अमित यादव, शिव केवट, तोमन वर्मा, हरीश राजपूत, अर्पित केसरवानी, शांतनु सिंह, आशुतोष शर्मा, संतोष अग्रवाल, साई भास्कर, संजय सोनार, राकेश यादव, घनश्याम, आशीष चिमनानी, कपिल साहू, देवेंद्र कुमार, हैरिसन, आदित्य सोनी, एम्मानुल डिंकेन्न, विमलेश बाजपाई, प्रकाश राव, जय लवोकाह, भारतेंदु कौशिक, अखिलेश गुप्ता, अनुभव पीटर्स सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विजय पांडे, राकेश शर्मा, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, संजीव पाल, वेद रात्रे, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, सुभाष ठाकुर, राजा व्यास, दीपक रचीलवार, राजकुमार बंजारे, गणेश रजक एवं संतोष पीपलवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साई ब्लड सेंटर की ओर से आरती पटेल, यश कुमार, दीपक कुमार, स्मिता नायक एवं माही चंद्राकर ने मेडिकल एवं टेक्निकल स्टाफ के रूप में सेवाएं दीं। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सेवा अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


