बेलतरा में विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बेलतरा विधानसभा के पश्चिम मंडल के नेतृत्व में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सुशांत शुक्ला का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर विधायक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री रत्नाकर श्रीवास, महामंत्री श्री त्रिदेव रजक एवं श्री कमल पटेल की विशेष उपस्थिति रही। इनके साथ ही बड़ी संख्या में जेष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने विधायक के प्रति अपनी आस्था और समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, अभिमन्यु सूर्यवंशी, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, सुरेन्द्र सूर्यवंशी, दशरथ सूर्यवंशी, नील गंधर्व, राजेश सूर्यवंशी, महेश सोनवानी, हर्षित सूर्यवंशी, शुभम सूर्यवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचराम साहू, राजू तिवारी, महेश साहू, संतोष कुमार दास, विजय भूषण तिवारी, दिनेश पटेल, नेपाल विश्वास, रामनेन्द्र बरेठ, दीपक मिश्रा, तारकेश्वर पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह ठाकुर समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में छत्रपाल जी, राकेश वर्मा, राकेश तिवारी एवं दीपक ठाकुर की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने विधायक के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि विधायक सुशांत शुक्ला सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें तथा बेलतरा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


