भारतीय जनता पार्टी की 47वीं वर्षगांठ पर ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत जयरामनगर मंडल में कार्यक्रम आयोजित
सीपत (रिपोर्टर सतीश यादव) - भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव और बस्ती चलो अभियान’ के तहत मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के जयरामनगर मंडल में विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पन्धी, देवरी, कौड़ियां, राक, नवागांव एवं एरमसाही में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रिय भागीदारी निभाई गई। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कार्य समिति की सदस्य एवं प्रवक्ता जयंती सोनी, महिला जनपद पंचायत सदस्य धनेश्वरी केवट, मल्हार की ममता वस्त्रकर (महिला मोर्चा जयरामनगर मंडल अध्यक्ष), जनपद सदस्य उषा केवट (कौड़ियां), मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान महामंत्री आशीष बाकरे, राधेश्याम मिश्रा, विजय वस्त्रकार, यशवंत गोस्वामी, तुषार चन्द्राकार, अलीखान, कपिल, नारायण पटेल, राज्यवर्धन कौशिक, मदन पाटनवार, दुर्गा पटेल, राजेश्वर पटेल, रविकुमार, कृष्णा भट्ट एवं रवि सोनी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रमों में पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों एवं संगठन विस्तार पर चर्चा की गई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

