मैहर में स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल की रही गरिमामयी सहभागिता

बिलासपुर/मैहर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को मैहर स्थित पटेल मैरिज गार्डन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त सोनी सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर समाज की सेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में सांसद, विधायक, मंत्रीगण सहित मध्यप्रदेश सरकार के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नवनिर्वाचित टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से भी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से मैहर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त सोनी एवं प्रदेश कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष राजेश सोनी, छेदीलाल सराफ, मनी सोनी, अनिल सोनी, मदन लाल सोनी, विभव सराफ (जिला महासचिव, किसान कांग्रेस, बिलासपुर शहर), राहुल सराफ (युवा प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़), पवन सोनी, अमन सोनी, संस्कार सोनी सहित अनेक समाजजन शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी से छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल के राहुल सराफ एवं विभव सराफ ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज के संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। भेंट के दौरान दुर्गेश सोनी ने छत्तीसगढ़ युवा टीम के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने तथा समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं से संवाद करने की सहमति भी प्रदान की। समारोह सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

Jul 20, 2026 - 10:50
 0  127
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मैहर में स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल की रही गरिमामयी सहभागिता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0