रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने स्पर्श कन्या नेत्रहीन शाला तिफरा में मनाया राखी का पर्व
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने दिव्यांग सेवा के अंतर्गत स्पर्श नेत्रहीन कन्या शाला में जाकर राखी का पर्व मनाया कार्यक्रम का आयोजन रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने स्पर्श कन्या शाला की प्रिंसिपल ज्योति तिवारी के साथ में मिलकर किया अध्यक्ष संजना मिश्रा सुधा परिहार उषा मुदलियार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संपन्न कराया सभी नेत्रहीन बच्चों के बीच में राखी उत्सव के उपलक्ष में गीत संगीत का प्रोग्राम रखा जिसमें सभी बच्चों ने गीत की प्रस्तुति दी लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने अपने क्लब प्रोजेक्ट बालिका सम्मान के अंतर्गत सभी बच्चियों को सावन के अवसर पर मेहंदी बिंदी और साथ में राखी का वितरण किया और उनके हाथों में राखी बांधकर उन्हें स्पर्श के द्वारा यह महसूस कराया कि उनकी जरूरत में वसुंधरा परिवार उनके साथ में है क्योंकि यह बच्चियां सिर्फ अपने स्पर्श को ही पहचानती हैं शाला की जरूरत को देखते हुए दिव्यांग सेवा के अंतर्गत 50 थाली प्लेट चम्मच संस्था को बच्चियों के लिए दी गई जिसमें जोन चेयर पर्सन डॉ रश्मि लता मिश्रा जी अध्यक्ष संजना मिश्रा कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, सावित्री जायसवाल, विनीता मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी डा अंबुज पांडे उषा मुदलियार अणिमा मिश्रा चांदनी सक्सेना ने सहयोग किया बच्चियों के साथ में कुछ वक्त बिताकर क्लब के पदाधिकारी ने उनके हुनर को पहचाना और आगे भी स्वास्थ्य सेवाएं देने का आश्वासन देते हुए स्कूल प्रबंधन को आभार व्यक्त किया सचिव मंजू मिश्रा जी डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डा शोभा त्रिपाठी जी क्लब डायरेक्टर सलमा बेगम जी मंजू तिवारी शारदा कश्यप मंगला देवरस हंसा सेलारका मंगला कदम रत्ना खरे, मंजुला शिंदे सीता तिवारी सभी ने राखी उत्सव की बधाई देते हुए कार्य की सराहना की
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


