रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब की लत और घिनौनी करतूत पड़ी भारी, पत्नी ने ही ली चौकीदार पति की जान

रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में एक चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी तिजियाबाई सिदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 4 अगस्त की सुबह ग्राम टोकरो छांटा स्थित एक तालाब के पास चौकीदार परमेश्वर सिदार का शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान दिखने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और आए दिन मारपीट करता था। 3 अगस्त की रात उसने अपने पति को अपनी ही बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करते देख लिया, जिससे गुस्से में आकर उसने अपनी साड़ी के पल्लू से पति का गला घोंट दिया। वारदात के बाद उसने शव को बाहर तालाब किनारे रख दिया और कमरे में खुद को अंदर से बंद कर लिया। सुबह गांव वालों के आने पर उसने अनजान बनने का नाटक किया, लेकिन पुलिसिया पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई।

Aug 7, 2026 - 18:26
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब की लत और घिनौनी करतूत पड़ी भारी, पत्नी ने ही ली चौकीदार पति की जान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0