कलांजलि एरा गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2026 : नारी की दिव्य भव्यता और भारतीय संस्कृति का भव्य उत्सव

नारी की शक्ति, सौंदर्य और आत्मविश्वास को समर्पित गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2026 का आयोजन राजधानी राइपुर में अत्यंत भव्य, गरिमामय और यादगार रूप में संपन्न हुआ। दक्षिण भारतीय थीम पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में नारी के विविध स्वरूपों को मॉडल्स ने पारंपरिक परिधानों के माध्यम से मंच पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ दिया। इस गरिमामयी आयोजन का सफल संचालन उम्मीद की एक किरण नामक संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण ,गीता वर्मा, दीपक्षा जैन,आलिया परवीन, कल्पना शुक्ला,प्रीति रानी,सैयद सलमा जी,तथा सेलिब्रिटी अतिथि डॉ अंजली पवार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 40 से ज्यादा प्रतिभागीयों ने भाग लिया जिसमे मिस/मिसेज/डिजाइनर/मेक अप आर्टिस्ट/किड्स तथा मिस्टर केटेगरी के प्रतिभागियों ने शिरकत की ।जिसमे नौ दुर्गा के रूप से लेकर दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों की सभ्यता को प्रदर्शित किया गया । आयोजन कर्ता उमा कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, समाज को सकारात्मक दिशा देना तथा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसी विचारधारा के साथ यह आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक के प्रतिभागियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। दक्षिण भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाते हुए अलग-अलग प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत रनवे शो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इसमें हर वर्ग की महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मेकअप आर्टिस्ट टीम ने भी अपनी कला से कार्यक्रम की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान की। रनवे शो के विजेता मिस्टर कैटेगरी विजेता : नरेश लहरे प्रथम रनरअप : भूपेन्द्र द्वितीय रनरअप : सोमनाथ मिस कैटेगरी विजेता : अकाशी प्रथम रनरअप : पायल मोटवानी द्वितीय रनरअप : रिया ठाकुर तृतीय रनरअप : मंजूषा सिरमोर मिसेस कैटेगरी विजेता : रुची मिश्रा प्रथम रनरअप : कुसुम भोगल द्वितीय रनरअप : ममता पी शर्मा तृतीय रनरअप : प्रियंका टेम्पे मेकअप आर्टिस्ट कैटेगरी विजेता : योगिता धीवर प्रथम रनरअप : शालिनी माहिस द्वितीय रनरअप : आयुषी गुप्ता तृतीय रनरअप : ज्योति मार्केडेय कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में मीना नितिन शाक्य,अर्चना शर्मा, कविता मिश्रा, डॉ स.लक्ष्मी,किरण रात्रे, शकीला ,सोनम श्रीवास्तव, क्षमा बंजारे,गायत्री मानिकपुरी,शामिल रहीं। ग्रूमर की भूमिका प्रियंका शर्मा और राहुल कुकरेजा ने निभाई, जबकि शो स्टॉपर प्रार्थना गोस्वामी ,मनीषा सोनी,कीर्ति राजपूत ,निधि कुशवाहा और रोहित कुमार साहु रहे। मंच का संचालन अभिलाषा झा ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में भानुप्रिया रेड्डी, मंजूला रेड्डी, रेणुका रेड्डी,गुरप्रीत कौर, अनि यादव, बिंदू, सुमन मिंज, अमित साहू, बी शैलजा जी,अंजलि राव, आर्यन गोगिया,कोमल गोगिया,श्वेता घोड़ुई, अरुण कुमार , सिमरन ख़ान,बीवीएस राजकुमार,अमित साहू, सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अचीवर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2026 न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बना, बल्कि नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का एक प्रेरणादायक संदेश भी देकर गया। Reporter- Chandan Kumar

Apr 8, 2026 - 12:58
 0  16
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कलांजलि एरा गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2026 : नारी की दिव्य भव्यता और भारतीय संस्कृति का भव्य उत्सव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0