लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च अम्बेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने भरी हुंकार

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के तहत गुरुवार, 8 अक्टूबर को बिलासपुर में “लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च” निकाला गया। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में आयोजित यह मार्च अम्बेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया, जिसमें कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया। अम्बेडकर चौक पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार की पारदर्शिता एवं रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सांसद एवं विधायक, पूर्व महापौर, प्रदेश पदाधिकारियों, पार्षदों, ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिलासपुर की सड़कों पर निकला यह मार्च लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

Oct 8, 2026 - 22:28
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च अम्बेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने भरी हुंकार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0