कालिका नगर तिफरा में भू-माफियाओं का कब्जा: खेतों को उजाड़कर रास्ता बंद, रहवासियों से जबरन वसूली के आरोप

बिलासपुर। कालिका नगर तिफरा, वार्ड क्रमांक 07 में रहने वाले स्थानीय निवासियों और किसानों ने प्रशासन के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर और आवास मंत्री को भेजे आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र की कृषि भूमि को जबरन कब्जाने और आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। प्रार्थियों के अनुसार, वे वर्षों से अपने मकान बनाकर और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घरों में निवास कर रहे हैं तथा आसपास की भूमि पर खेती भी करते आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में मंजीत सिंह गुम्बर, अंकित गुम्बर और प्रवीण झा नामक व्यक्तियों ने जमीन खरीदने का दावा करते हुए बड़े पैमाने पर खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर दी और जेसीबी से मेढ़ तोड़कर जमीन को समतल कर दिया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रक्रिया में लगभग 500 पेड़ों को कटवा दिया गया, जिससे क्षेत्र की पहचान और सीमांकन प्रभावित हो गया है। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा प्रीकास्ट दीवार बनाकर पूरे इलाके को घेर लिया गया है, जिससे किसानों और स्थानीय निवासियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्तियों द्वारा दो लाख रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी जा रही है कि यदि जमीन नहीं छोड़ी गई तो बने हुए मकानों को भी तोड़ दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए अवरुद्ध रास्तों को बहाल करने, अवैध कब्जा हटाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।

Apr 23, 2026 - 21:42
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0