टिकरापारा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ संपन्न, सुदामा चरित्र पर भावविभोर हुए श्रद्धालु
बिलासपुर। शहर के टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में आज श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का रसपान किया। कथा श्रवण के पश्चात विधिवत आरती संपन्न हुई, जिसके बाद छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह जी ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के दौरान सुदामा चरित्र का मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। इसके पश्चात तुलसी वर्षा एवं सहस्तधारा हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान मानव जीवन रूपी नैया को भवसागर से पार लगाने में सहायक होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे श्रद्धा एवं सबरी भाव के साथ कथा का ज्ञान ग्रहण कर उसे अपने जीवन में आत्मसात करें और ईश्वर द्वारा बताए मार्ग पर चलते हुए सदैव सत्कर्म करें। कथा के मुख्य यजमान सतीश यादव एवं तुलसी यादव रहे। आयोजन समिति से श्रीमती शारदा यादव एवं जे.के. यादव की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रशांत पांडेय, उत्तम चटर्जी, राघवेंद्र सिंह, केशव गोरख, संदीप मिश्रा, राकेश केसरी, योगेश पिल्ले, संगीत मोईत्रा, बबलू केसरवानी, गुड्डू चंदेल, संजय दवे, संतोष चौहान, राजेश साहू, प्रवीण बर्डे, ऋतिक सिंह, अविनाश चंदेल, यश सिंह, पप्पू विष्ट सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


