बिलासपुर में संत माता अद्दी अम्मा की मासिक वर्सी हर्षोल्लास से मनाई गई
बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग साहिब दरबार में संत माता अद्दी अम्मा की मीठी याद में मासिक वर्सी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगत द्वारा सुखमणि साहिब का पाठ किया गया।कार्यक्रम में बबल भाई साहेब द्वारा गुरबाणी एवं कीर्तन प्रस्तुत कर साध संगत को निहाल किया गया। विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि के लिए अरदास की गई। सेवादारों ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि वर्सी उत्सव के अवसर पर संत माता अद्दी अम्मा के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पांच मोमबत्तियां प्रज्वलित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदनी, भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, गंगाराम सुखीजा, सुरेश माधवानी, दीपक लालवानी, नीलम, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अनीता नारवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, सोनिया कलवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, ज्योति हिंदूजा, डॉ. सोनम, अक्षय, राखी इदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, राजेंद्र सिंह, अविनाश हिंदूजा, रोशन सहित अन्य दरबार साहिब के सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


