मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर भाजयुमो का सम्मान समारोह, हितग्राहियों और सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिम मंडल युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों, लाभार्थियों एवं सफाई मित्रों का शाल, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में शहर जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह भोगल, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप, पश्चिम मंडल महामंत्री विजय यादव एवं संजय अग्रवाल, पार्षद नितिन पटेल, पश्चिम मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री अरुण लास्कर एवं पंकज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, लाभार्थी और सफाई मित्र उपस्थित रहे।समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Feb 22, 2026 - 22:43
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर भाजयुमो का सम्मान समारोह, हितग्राहियों और सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0