धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, चाकू जप्त
बिलासपुर आम रास्ते पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 08 फरवरी 2026 को मुखबिर के माध्यम से मोबाइल पर सूचना प्राप्त हुई थी कि शनिचरी बाजार, मछली मार्केट के पास आम रोड पर एक युवक धारदार हथियार लहराते हुए राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान शुभम कुशवाहा निवासी मनोहर लॉज के पास, शनिचरी बाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाये जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


