छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: 5 नए मेडिकल कॉलेज और जगदलपुर में बनेगा दूसरा बड़ा हार्ट सेंटर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति के साथ कोरबा, कांकेर और महासमुंद में लंबित निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। साथ ही प्रशिक्षित स्टाफ तैयार करने के लिए नर्सिंग और फिजियोथेरेपी संस्थानों के विस्तार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बिलासपुर के सिम्स (SIMS) में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और डीएम कार्डियक कोर्स की शुरुआत की जा रही है, जबकि जगदलपुर में राज्य का दूसरा सबसे बड़ा हार्ट सेंटर स्थापित करने की तैयारी है। इससे बस्तर संभाग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही गंभीर हृदय रोगों का इलाज मिल सकेगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर, आधुनिक और सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


