सड़क हादसे के बाद मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में एक मामूली सड़क हादसा अचानक गंभीर विवाद में बदल गया। पीड़ित शिवाजी पाटनवार ने आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोपहिया वाहन से बिटकुला से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक किया और कुछ दूरी आगे जाकर उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो कार चालक तामेश्वर कौशिक, उनके पुत्र राजेश कौशिक और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिवाजी पाटनवार का आरोप है कि आरोपियों ने खुद को स्थानीय प्रभावशाली और राजनीतिक रूप से जुड़ा बताते हुए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, गाड़ी जलाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान जब पीड़ित ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया। किसी तरह खुद को बचाते हुए पीड़ित मौके से निकले और सीपत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल और उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी दावा किया कि उल्टा कार चालक की ओर से उन पर ही झूठे आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया गया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पीड़ित ने निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग की है। वहीं, पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


