भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राजू सोनकर ने बेलतरा विधायक कार्यालय पहुंचकर जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बेलतरा पूर्वी मंडल से राजू सोनकर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। नियुक्ति के पश्चात नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर कल बेलतरा विधायक माननीय सुशांत शुक्ला जी के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला जी ने मिठाई खिलाकर राजू सोनकर का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक सुशांत शुक्ला जी ने इस अवसर पर राजू सोनकर को संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने, मंडल स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों तक सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि राजू सोनकर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। राजू सोनकर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक सुशांत शुक्ला जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अनुसूचित समाज के हित में निरंतर कार्य करने को अपनी प्राथमिकता बताया। राजू सोनकर की नियुक्ति पर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

Feb 9, 2026 - 14:14
Feb 9, 2026 - 14:18
 0  15
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राजू सोनकर ने बेलतरा विधायक कार्यालय पहुंचकर जताया आभार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0