भतीजे-भतीजी और माता-पिता को उतारा मौत के घाट, झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला कातिल पिता-पुत्र गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा में संपत्ति के लालच में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता, भतीजे और भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी पहले भी भाई की हत्या के मामले में उम्रकैद काट चुका था और 2 साल पहले जेल से छूटा था। वारदात के बाद उसने खुद थाने जाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, स्निफर डॉग की मदद से पुलिस उस तक पहुंची, जहां पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


